निमाड़ के किसान धीरेंद्र सिंह राठौर को मिला कृषक फेलो सम्मान
21 अगस्त 2026, (दिलीप दसौंधी, कृषक जगत ,मंडलेश्वर): निमाड़ के किसान धीरेंद्र सिंह राठौर को मिला कृषक फेलो सम्मान – राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर द्वारा इस वर्ष गोगांवा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPO) के सदस्य एवं प्रगतिशील किसान श्री धीरेंद्र सिंह राठौर को विश्वविद्यालय के 19 वें स्थापना दिवस पर कृषक फेलो सम्मान से सम्मानित किया गया। बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रति वर्ष मध्य प्रदेश की तीन उन्नतशील एवं नवोन्मेषी कृषकों को कृषक फेलो सम्मान से सम्मानित किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि श्री राठौर ने कृषि विज्ञान केन्द्र, खरगोन से पिछले 10 वर्षों से जुड़कर कृषि व उद्यानिकी की नवीन तकनीकों को सीखकर और कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभागों के सहयोग से खेती में एक नया आयाम स्थापित किया है। जहां वह पहले कपास, सोयाबीन,गेहूं चना आदि की फसलें उगा कर कम आमदनी प्राप्त करते थे वहीं आज फसलों में विविधीकरण कर मिर्च, केला, करेला, तरबूज आदि फसलों में उन्नत एवम नवोन्मेषी तकनीक अपना कर गुणवत्तापूर्ण मिर्च की नर्सरी एवं उत्कृष्ट उत्पादन तकनीकों से 4 से 5 गुना तक अपनी आमदनी को बढ़ा चुके हैं।
श्री राठौर एफपीओ से जुड़े किसानों को लगातार प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं कृषि सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। श्री राठौर को सम्मानित किया जाना निमाड़ के किसानों के लिए गौरव के क्षण हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

