कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

एन एफ एल की पीएम प्रणाम अंतर्गत भागीदारी

21 अगस्त 2026, भोपाल( कृषक जगत)एन एफ एल की पीएम प्रणाम अंतर्गत भागीदारी – नेशनल फर्टिलाइजर्स लि. क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर द्वारा ‘पीएम-प्रणाम’ किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का ग्राम टिगरिया, जिला खंडवा मे आयोजित किया। जैविक खाद का उपयोग एवं संतुलित उर्वरक प्रबंधन बिषय पर कृषको का मार्गदर्शन किया ।

कार्यक्रम मे कृषि विज्ञान केंद् खंडवा के वैज्ञानिक डॉ. संजय सिंह (शस्य विज्ञान विशेषज्ञ) द्वारा किसानों को विभिन्न फसलों के क्रॉपिंग पैटर्न एवं उन्नत किस्मों के बारे में विस्तृत जानकारी दी डॉ. एम.के. तिवारी जी ने फसलों में लगने वाले विभिन्न कीट एवं बीमारियों तथा उनके निदान पर विस्तृत बताया । इस अवसर पर एन.एफ.एल. राज्य प्रबंधक, म प्र श्री एम.एल. चौधरी ने“जैविक खाद का उपयोग एवं संतुलित उर्वरक प्रबंधन के आलावा रासायनिक उर्वरकों के साथ वर्मीकम्पोस्ट, सिटी कम्पोस्ट एवं जैव उर्वरकों, जैसे राइजोबियम, एजोटोबैक्टर एवं पी.एस.बी., के संतुलित एवं उचित उपयोग पर विशेष जोर दिया। जिला प्रभारी श्री पवन कुमार मालवीय ने कृषकों, अतिथियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture