एनएफएल उर्वरक जागरूकता पर प्रशिक्षण
02 जनवरी 2026, छिन्दवाड़ा: एनएफएल उर्वरक जागरूकता पर प्रशिक्षण – नेशनल फ़र्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) द्वारा चाँद स्थित विक्रेय केन्द्र पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. सन्त कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक संचालक कृषि श्री सचिन दास, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चौरई श्री उमेश पाटिल एवं क्षेत्रीय प्रबंधक श्री यशवंत कुमार झारिया, जिला प्रभारी छिंदवाड़ा श्री राकेश करोड़ा श्री अजय कुमार अहिरवार मौजूद थे।| क्षेत्रीय प्रबंधक श्री झारिया ने अपने सम्बोधन में एन एफ एल के विभिन्न उत्पादों एवं पीओएस सेल की विस्तार से जानकारी दी।
वरिष्ठ क़ृषि विकास अधिकारी श्री एम. आर. मरावी ने मृदा में जैविक उर्वरकों एवं बेंटोनाईट सल्फर के प्रयोग बताए।डॉ. शर्मा ने फसल चक्र , मौसम विज्ञान पर मार्गदर्शन दिया। सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी श्री दास ने संतुलित उर्वरक उपयोग के साथ मिट्टी परीक्षण तकनीक बताई।
कार्यक्रम मे शामिल कृषकों को उपहार स्वरूप किसान किट वितरित की । इस अवसर पर डीलर श्री आलोक कुमार जैन भी उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


