Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अगले साल गेहूं का MSP 2700 रुपये होगा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

01 मार्च 2025, भोपाल: अगले साल गेहूं का MSP 2700 रुपये होगा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के गढ़ाकोटा में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक ‘रहस’ मेले में किसानों के लिए नई घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा कि सरकार इस साल किसानों से 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदेगी, और अगले वर्ष इसे 2700 रुपये करने का वादा किया। इसके अलावा, चावल उत्पादन पर 2000 रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस और दुग्ध उत्पादकों को भी प्रोत्साहन देने की बात कही गई।

मुख्यमंत्री ने सागर-दमोह रोड को फोरलेन बनाने की घोषणा की। साथ ही, बुंदेलखंड में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ वर्षों में लाखों हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फूड इंडस्ट्री लगाने वालों को सरकार 40% तक की सब्सिडी देगी। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जबलपुर, रीवा, ग्वालियर और बुंदेलखंड में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए जाएंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि ‘रहस मेला’ 220 साल पुराना है और इसे आगे बढ़ाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस अवसर पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और अन्य जन-प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com