Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गीता जयंती पर बना विश्व रिकॉर्ड, जनकल्याण पर्व और अभियान की हुई शुरुआत

12 दिसंबर 2024, भोपाल: गीता जयंती पर बना विश्व रिकॉर्ड, जनकल्याण पर्व और अभियान की हुई शुरुआत – गीता जयंती के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश में जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का शुभारंभ हुआ। यह पर्व 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक मनाया जाएगा, जबकि जनकल्याण अभियान 26 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। इस दौरान कई विकास कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण होंगे।

जनकल्याण अभियान के तहत गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए समृद्धि के नए अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के माध्यम से 34 हितग्राही योजनाओं, 11 लक्ष्य आधारित योजनाओं और 63 सेवाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने की योजना है। इस अभियान के तहत घर-घर सर्वे किया जाएगा ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 10वी क़िस्त

जनकल्याण पर्व के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश की एक करोड़ 28 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1,572 करोड़ रुपये और गैस सिलेंडर रिफीलिंग के लिए लगभग 350 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। साथ ही, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 55 लाख हितग्राहियों के खातों में 334.38 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गीता जयंती पर बना विश्व रिकॉर्ड

गीता जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हजारों आचार्यों और बटुकों ने सामूहिक रूप से सस्वर गीता पाठ कर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज कराया। इस ऐतिहासिक आयोजन में 7 हजार से अधिक व्यक्तियों ने एक साथ गीता के श्लोकों का वाचन किया, जिनमें 3,721 आचार्य और बटुक शामिल थे। इस उपलब्धि के लिए गिनीज बुक की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मना जनकल्याण पर्व और अभियान का शुभारंभ

राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जनकल्याण पर्व और अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर राज्य के कई महत्वपूर्ण नेता और अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सूक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, संस्कृति और पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्रीमद्भगवद्गीता पर विश्व की सबसे अधिक जिज्ञासा

कार्यक्रम में इस बात का उल्लेख किया गया कि गूगल सर्च इंजन के अनुसार श्रीमद्भगवद्गीता विश्व में सबसे अधिक खोजा जाने वाला ग्रंथ है। इसे जीवन का पथ-प्रदर्शक माना जाता है। गीता के माध्यम से कर्म पथ, भक्ति मार्ग और शांति का संदेश दिया जाता है। सनातन संस्कृति के मूल तत्वों ‘धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भाव हो और विश्व का कल्याण हो’ को अभिव्यक्त करने वाला ग्रंथ गीता को बताया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com