राज्य कृषि समाचार (State News)

नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने पदभार ग्रहण किया

25 फरवरी 2022, रायपुर नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने पदभार ग्रहण किया इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज यहां पदभार ग्रहण किया। निवृतमान कुलपति डाॅ. एस.एस. सेंगर ने डाॅ. चंदेल को कार्यभार सौंपा। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के  प्लान्ट मौलिक्युलर बायोलाॅजी एवं बायोटेक्नोलाॅजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ गिरीश चंदेल को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति का दायित्व सौंपा गया है।

डॉ. चंदेल द्वारा पदभार ग्रहण किये जाने के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ पी.एल. चन्द्राकर, निदेशक विस्तार डॉ. आर.के. बाजपेयी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ जी.के. श्रीवास्तव, सह संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: आई टी एल ने सोलिस यानमार ब्रांड की ट्रैक्टर श्रंखला पेश की

Advertisements