Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान की नई किस्मों से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा उत्पादन: मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री की पहल का किया स्वागत

12 अगस्त 2024, रायपुर: धान की नई किस्मों से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा उत्पादन: मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री की पहल का किया स्वागत – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में उच्च उत्पादन क्षमता वाली, जलवायु अनुकूल और बायोफोर्टिफाइड फसलों की 109 किस्मों के जारी करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नई किस्मों से छत्तीसगढ़ के किसानों को विशेष लाभ होगा और धान के उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे किसान और अधिक समृद्ध बनेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कृषि और किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि कृषि वैज्ञानिकों ने धान की ऐसी किस्में विकसित की हैं, जिनके उत्पादन में 20 प्रतिशत कम पानी की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही, अरहर और चने की 2-2, मसूर की 3 उन्नत किस्में भी किसानों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि वैज्ञानिकों का अभिनव एवं क्रांतिकारी कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और देश के किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री द्वारा आज 61 फसलों की 109 किस्में जारी की गईं, जिनमें 34 खेत की फसलें और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं। खेत की फसलों में मोटे अनाज, चारा फसलें, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, रेशा और अन्य संभावित फसलों के बीज शामिल हैं। बागवानी फसलों में विभिन्न प्रकार के फलों, सब्जियों, रोपण फसलों, कंद फसलों, मसालों, फूलों और औषधीय फसलों की किस्में शामिल हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com