पांढुर्ना में नए सीजन की मूंगफली 11,111 रुपए प्रति क्विंटल बिकी
14 अक्टूबर 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत , पांढुर्ना): पांढुर्ना में नए सीजन की मूंगफली 11,111 रुपए प्रति क्विंटल बिकी – कृषि उपज मंडी समिति पांढुर्ना में नए सीजन की आवक के अवसर पर पूजा-अर्चना के पश्चात मंडी में मूंगफली की पहली ढेरी की नीलामी बोली प्रारंभ हुई। इस दौरान किसान श्री अमरलाल निवासी गेहूबरसा की मूंगफली की उपज की पहली ढेरी मेसर्स संकटमोचन ट्रेडर्स द्वारा 11,111 रुपए प्रति क्विंटल की शुभ बोली लगाकर खरीदी गई।
मूंगफली के बाजार भाव – मंडी समिति द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को जारी बाजार भाव के अनुसार, लाल छिलके सहित नियमित बाजार मूंगफली का न्यूनतम भाव 9,000, मॉडल भाव 11,000 तथा अधिकतम भाव 12,100 रुपये प्रति क्विंटल रहा। वहीं, सफेद छिलके सहित नियमित बाजार मूंगफली का न्यूनतम भाव 7,000 रूपए, मॉडल भाव 8,505 रुपए तथा अधिकतम भाव 7,800 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। मंडी में मूंगफली की आवक लगभग 1,032 बोरी रही।
कार्यक्रम में मंडी भारसाधक अधिकारी सुश्री प्रेक्षा पाठक, मंडी सचिव श्री सूरज उइके, व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री मदन साहू, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्री प्रशांत बांद्रे, प्रांगण प्रभारी मंडी निरीक्षक श्री अनिल मरस्कोले, उप निरीक्षक गण श्री आलोक नागवंशी, श्री सुरेंद्र ईडपाचे, श्री प्रवीण पद्राम एवं श्री दिलीप ठावरे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु , किसान अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


