Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना

1 मार्च 2021, भोपाल । आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना – राज्य शासन ने आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। श्री राधेश्याम जुलानिया अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मंत्रालय पदस्थ किया है। श्रीमती रश्मि अरूण शमी प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को वर्तमान कर्तव्यों के साथ अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री सतीश कुमार एस. संचालक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को कलेक्टर भिण्ड तथा कलेक्टर भिण्ड श्री वीरेन्द सिंह रावत को वि.क.अ.-सह-आयुक्त (फील्ड), नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इन्दौर पदस्थ किया है।

श्रीमती अलका श्रीवास्तव, सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सदस्य सचिव मध्यप्रदेश खाद्य आयोग (अतिरिक्त प्रभार) को सचिव मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ करते हुए सदस्य सचिव खाद्य आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उप सचिव श्री राकेश सिंह को उप सचिव महिला बाल विकास, श्री जितेन्द्र सिंह राजे अपर सचिव को संचालक कौशल विकास, सुश्री तन्वी हुडडा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला को आयुक्त नगर पालिका निगम सतना तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी सतना के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री रिशव गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर का आयुक्त नगर पालिक निगम सतना किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें यथावत रखा गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री अनूप कुमार सिंह आयुक्त, नगर पालिका निगम, जबलपुर को अपर कलेक्टर जबलपुर पदस्थ किया गया है। श्री संदीप जी.आर. अपर कलेक्टर जबलपुर को आयुक्त, नगर पालिका निगम जबलपुर पदस्थ किया है।
पशुपालन विभाग का नाम बदला
भोपाल। राज्य शासन ने पशुपालन विभाग का नाम बदलकर पशुपालन एवं डेयरी विभाग कर दिया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश राजपत्र में 11 जनवरी 2021 को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें