Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर ने मध्य प्रदेश के स्कूली बच्चों को नोटबुक्स वितरित की

07 फरवरी 2023, भोपाल: न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर ने मध्य प्रदेश के स्कूली बच्चों को नोटबुक्स वितरित की – सी एन एच इंडस्ट्रियल के ब्रांड, न्यूहॉलैंड  एग्रीकल्चर ने मध्यप्रदेश के हरदा जिले में स्थित सीएम राइज शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को 14,000 नोटबुक दानस्वरूप दिए। इस पहल के अंतर्गत कृषि राज्य मंत्री, श्री कमल पटेल ने 26 जनवरी 2023 को 300 से अधिक बच्चों को नोट बुक्स वितरित कीं।

इस अवसर पर, सी एन एच इंडस्ट्रियल के निदेशक कृषि ब्रांड भारत,श्री गगन पाल ने कहा, ”न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर में हम समुदाय की सहायता करने और उस पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए समर्पित हैं। यह पहल गणतंत्र दिवस का एक हिस्सा थी, जिसने इसे हम सभी के लिए यादगार बना दिया। यह बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने और उनकी पूरी क्षमता को हासिल करने के लिए समान अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

न्यूहॉलैंड एग्रीकल्चर विभिन्न अनुप्रयोगों में उत्पादकता पर अत्यधिक जोर के साथ क्षमतापूर्ण ट्रैक्टर और कृषि उपकरण उपलब्ध कराता है। यह ब्रांड बेहतर तकनीक और कार्य-प्रदर्शन वाले अपने उत्पादों के साथ खेती को अधिक उत्पादक, कुशल और प्रभावी बनाकर किसानों को उनके कार्यों में सहायता करता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: केंद्रीय बजट 2023 में कृषि क्षेत्र के लिए 6 प्रमुख घोषणाएं

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )