Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शैक्षणिक भ्रमण में किसानों को बताई खेती की नई तकनीक

23 फरवरी 2023, खंडवा: शैक्षणिक भ्रमण में किसानों को बताई खेती की नई तकनीक – नीति आयोग आकांक्षी खंडवा जिला परियोजना के तहत आज आई.टी.सी मिशन सुनहरा कल और सीपा संस्था द्वारा जिले में किसान भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छैगांवमाखन ब्लॉक के किसानों को ग्राम बड़गांव पिपलौद में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया और किसानों को खेती की नई तकनीक बताई।

इस दौरान किसानों को जीवामृत, घन जीवामृत, दशपर्णी अर्क बनाने की विधि के बारे में जानकारी दी। साथ ही जैविक खाद, केंचुआ खाद, गोबर गैस, जैविक खेती पॉली हाउस में अदरक की खेती, टमाटर की खेती, तरबूज एवं स्ट्रॉबेरी की खेती, मिर्च की खेती मल्चिंग द्वारा कार्य एवं गेहूं के उन्नत बीज के महत्व पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई, जिससे कि किसान अपनी खेती में नवीन तकनीक व व्यवसाय को अपनाकर अधिक आय अर्जित कर सके। साथ ही कृषि व उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई। इस दौरान श्री शैलेंद्र सिंह जादौन, श्री नरेन्द्र सिंह चौधरी, प्रगतिशील किसान श्री आत्माराम पटेल उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (20 फरवरी 2023 के अनुसार) 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें