राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी की लापरवाह कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

08 अगस्त 2025, कटनी: कटनी की लापरवाह कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित – किसानों को यूरिया खाद वितरण के दौरान हुई अव्यवस्था के मामले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के मामले को गंभीरता से लेते  हुए  कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव ने कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती सीमा चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।          

श्रीमती सीमा चौधरी की ड्यूटी उर्वरक विक्रय केंद्र, विपणन सहकारी समिति, कृषि उपज मंडी कटनी में लगाई गई थी। मंगलवार को सुबह से ही किसान यूरिया खाद खरीदने के लिए केंद्र पर मौजूद थे। उसी समय झुकेही रैक पॉइंट से आवंटित यूरिया से भरा एक ट्रक भी केंद्र पर आया। खाद लेने ह‍ेतु किसानों द्वारा आक्रोश जताया गया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को शांत किया गया। इस पूरी घटना के दौरान श्रीमती चौधरी उर्वरक विक्रय केंद्र पर उपस्थित नहीं थीं।

कलेक्टर श्री यादव ने इस दौरान श्रीमती चौधरी की अनुपस्थिति को इस अव्यवस्था का  मुख्य कारण मानते  हुए  उनके इस कृत्य को पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का उल्लंघन माना गया है, जो म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के तहत कदाचार की श्रेणी में आता है। कलेक्टर श्री यादव ने श्रीमती चौधरी को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (कृषि), अनुविभाग कटनी निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements