Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी जिले में 25 हजार मीट्रिक टन उर्वरक की उपलब्धता

13 जून 2024, कटनी: कटनी जिले में 25 हजार मीट्रिक टन उर्वरक की उपलब्धता – कटनी जिले में खरीफ सीजन में  किसानों के लिए उर्वरक का  पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिले की सहकारी समितियों, विपणन संघ, एमपी एग्रो और निजी विक्रेताओं को मिलाकर 24 हजार 998 मीट्रिक टन की उपलब्धता मौजूद है।

इस संबंध में उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में सर्वाधिक मात्रा  में  15 हजार 304 मीट्रिक टन यूरिया, एस.एस.पी उर्वरक 5 हजार 502 मीट्रिक टन और पोटाश  40 मीट्रिक टन उपलब्ध है। इसके अलावा डी.ए.पी उर्वरक 3 हजार 264 मीट्रिक टन और एनपीके रासायनिक उर्वरक 888 मीट्रिक टन उपलब्ध है।

कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जिले की सहकारी समितियों मे 3 हजार 302 मीट्रिक टन विभिन्न प्रकार के उर्वरक उपलब्ध है। इसी प्रकार विपणन संघ के पास 9  हजार 838 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक एवं एमपी एग्रो के पास 181 मीट्रिक टन तथा निजी क्षेत्र के विक्रेताओं के पास विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरक 11 हजार 667 मीट्रिक टन उपलब्ध है। किसानों को सतत आपूर्ति और मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने अधिकारियों को पहले ही निर्देशित किया हुआ है। जिले में पर्याप्त मात्रा  में रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता है। जिले को जल्दी ही उर्वरकों की और भी अतिरिक्त रैक प्राप्त होने वाली है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)