Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

गौशाला में लापरवाही, किसान यूनियन का प्रदर्शन

04 जनवरी 2025, भोपाल: गौशाला में लापरवाही, किसान यूनियन का प्रदर्शन – महोबा जिले के कबरई विकासखंड के गंज ग्राम पंचायत में स्थित गोशाला में हो रही अनियमितताओं और लापरवाहियों को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम प्रधान व सचिव पर गंभीर आरोप लगाए और सख्त कार्यवाही की मांग की। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार ने बताया कि गोशाला में गोवंशों के देखभाल में लगातार लापरवाही की जा रही है। ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा गोवंशों के लिए चारे और इलाज की उचित व्यवस्था नहीं की जा रही, जिससे कई गोवंशों की मौत हो रही है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मृत गोवंशों को जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया जा रहा है। वहीं, गोवंशों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला ग्राम प्रधानों के लिए कमाई का जरिया बन गई है, जबकि गोवंशों के लिए पर्याप्त चारे और ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यूनियन ने यह भी चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द कदम नहीं उठाता, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com