Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी कलेक्टर ने कस्टम हायरिंग सेंटर का अवलोकन किया

11 अक्टूबर 2024, कटनी: कटनी कलेक्टर ने कस्टम हायरिंग सेंटर का अवलोकन किया – कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने गत दिनों ढीमरखेड़ा तहसील के भ्रमण के दौरान यहां के ग्राम मढेरा में  40 लाख रूपये की लागत से बने कृषक सुविधा सह कस्टम हायरिंग सेंटर का अवलोकन किया। यहां गठित कृषक उत्पादक सेंटर प्वाइंट करौंदी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा 350 किसानों को पंजीकृत कर यहां से मिलने वाली सुविधाओं से जोड़ा गया है।

 कृषक उत्पादक संगठन के अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद दुबे ने कलेक्टर श्री यादव को बताया कि कृषक सुविधा सह कस्टम हायरिंग सेंटर मे लगे कोदो – कुटकी प्रोसेसिंग यूनिट से आसपास के 63 गांव के किसानों को लाभ मिलेगा और वो यहां आकर अपनी उपज की प्रोसेसिंग करा सकेंगे। इससे क्षेत्र मे श्रीअन्न कोदो और कुटकी के उत्पादन के प्रति लोग और अधिक प्रोत्साहित होंगे। साथ ही प्रोसेसिंग के बाद किसानों को कोदो-कुटकी की खुले बाजार में अच्छी कीमत भी मिल सकेगी।  

 निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत, एस.डी.एम विंकी सिंहमारे उईके, जनपद सीईओ यजुवेन्द्र कोरी, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, सहायक परियोजना अधिकारी डॉ अजीत सिंह और राहुल पंत सहित अन्य मौजूद रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com