Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान भाई ध्यान दें ! इस माह झूम कर बरसेगा मानसून

04 जुलाई 2025, भोपाल: किसान भाई ध्यान दें ! इस माह झूम कर बरसेगा मानसून – देश भर में इस माह जुलाई में जमकर बारिश होगी। विशेषकर किसानों को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि बारिश की स्थिति पर ही खेती का काम निर्भर है।

 इधर मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि  जुलाई में पूर्वोत्तर, बिहार, हिमालयन पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और गुजरात के कच्छ क्षेत्र को छोड़ बाकी पूरे देश में अच्छी बारिश  होगी। तटीय ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और इनसे लगे महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के हिस्सों में अत्यधिक बारिश की संभावना है। उत्तर पश्चिम में उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में भी अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। उत्तर में यमुना नदी के बेसिन में ज्यादा बारिश   होगी। इन नदियों में बाढ़ की भी संभावना है। डॉ. महापात्र ने बताया कि जून में 5 लो-प्रेशर एरिया बने थे। इस सिस्टम का असर 13 दिन रहा। सामान्यतः जून में लो प्रेशर एरिया 3 दिन ही सक्रिय रहते हैं। जुलाई में ऐसे 4-5 लो-प्रेशर सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बन सकते हैं। ये पूर्वी तटों से पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ेंगे। इससे मध्य भारत के साथ-साथ उत्तर भारत में भी अच्छी बारिश होगी।

जून में 109% बारिश हुई

जून में 109% बारिश हुई। सामान्य बारिश 165.3 मिमी है। लेकिन, 180 मिमी हुई। उत्तर-पश्चिमी हिस्से में 42.2% और मध्य भारत में 24.8% ज्यादा बारिश हुई। जून की बारिश में इनका बड़ा योगदान है। जून में देशभर में 432 बार सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश हुई। यानी 24 घंटे में 115.6 मिमी से 204.5 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज बारिश की घटनाओं की यह संख्या पिछले 5 वर्षों में सर्वाधिक है। इसी तरह, अत्यधिक बारिश यानी 24 घंटे के अंदर एक ही जगह पर 204.5 मिमी से भी ज्यादा बारिश होने की 70 घटनाएं दर्ज हुई। ये बीते पांच वर्षों में 2022 की ऐसी 74 घटनाओं से महज 4 ही कम हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com