Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर में कृषि अवसंरचना कोष योजना में आवेदन करने की अपील

10 जुलाई 2024, मंदसौर: मंदसौर में कृषि अवसंरचना कोष योजना में आवेदन करने की अपील – श्री पर्वतसिंह सिसोदिया, मंडी सचिव, कृषि उपज मंडी मंदसौर ने बताया कि समस्त कृषक बंधुओं, कृषि से जुड़े उद्यमी, एफ.पी.ओ., स्वयं सहायता समूह, प्राथमिक कृषि ऋण समितियां तथा ए.पी.एम.सी. इत्यादि संस्थाओं के  संबंधित  हितग्राहियों के हित में कृषि अवसंरचना कोष (AIF) योजना देश में संचालित है। इस योजना की कुल अवधि 13 वर्ष अर्थात 2020-21 से 2032-33 तक है। इसमें आवेदन किए जा सकते हैं।  

कृषि से जुड़ी अधोसंरचना निर्माण हेतु भारत सरकार द्वारा 02 करोड़ तक की राशि पर बैंक ब्याज दर में 3 प्रतिशत  छूट  का प्रावधान है। निजी क्षेत्र की इकाई जैसे स्टोरेज पार्क साईलो, कोल्ड चैन इंफ्रास्ट्रक्चर इंटीग्रेटेड पैक हाउस, प्रिसिशन फार्मिंग एसेट, इत्यादि के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रत्येक इकाई 2 करोड़  रूपये के अधिकतम 25 परियोजनाओं के निर्माण हेतु लाभ दिये जाने का प्रावधान है। (AIF) योजनान्तर्गत निर्मित की जाने वाली अधोसंरचना वेयर हाउस, असेईंग लेब/ वयिंग ब्रिज, रायपिंग चेंबर, प्राईमरी प्रोसेसिंग प्लांट, मिल (दाल/ राइस/ आटा), सॉर्टिंग एंड ग्रेडिंग प्लांट, ड्रांइग यार्डस, कस्टम हायरिंग सेंटर इत्यादि है।

उक्त योजनाओं से संबंधित जानकारी के लिए जिला संपर्क / नोडल अधिकारी श्री पर्वत सिंह सिसोदिया (मंडी सचिव कृषि उपज मंडी मंदसौर) मो. नं. 9926582922, सहायक श्री सचिन मेढा सहायक उप निरीक्षक कृषि उपज मंडी मंदसौर मो. 8109297771 पर  सम्पर्क कर सकते हैं । अधिक जानकारी हेतु वेबसाईट agriinfra.dac.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते  हैं I

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com