Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच : डेयरी प्लस इकाई का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

23 अगस्त 2026, नीमच: नीमच : डेयरी प्लस इकाई का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत झांतला में पशुपालक श्री संजय कुमार पिता श्री ओंकार लाल की डेयरी प्लस इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने डेयरी इकाई की व्यवस्थाओं, दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालक को हो रही आय की जानकारी ली।

 पशुपालक श्री संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने पशुपालन विभाग की मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के माध्यम से उन्होंने दो लाख पंचानवे हजार रुपये का ऋण प्राप्त कर डेयरी व्यवसाय प्रारंभ किया है जिसमें से उन्हें एक लाख सैंतालीस हजार पांच सौ का अनुदान प्राप्त हुआ । वर्तमान में उनके पास मुर्रा नस्ल की दो भैंसें हैं, जिनसे प्रतिदिन लगभग 16 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। दुग्ध विक्रय से उन्हें प्रतिमाह करीब 12 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है।  पशुपालक ने बताया कि डेयरी व्यवसाय उनके लिए आय का नियमित एवं लाभकारी साधन बन गया है। सीईओ श्री वैष्णव ने पशुपालक से डेयरी संचालन, पशुओं के रखरखाव, चारा एवं दुग्ध उत्पादन से संबंधित जानकारी ली तथा शासन की योजनाओं से अधिकाधिक पशुपालकों को लाभान्वित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर चारा विकास कार्यक्रम के अंतर्गत हितग्राही श्री शंभूलाल पिता श्री प्रभु लाल धाकड़ को मिनी किट का वितरण भी किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू, उप संचालक पशुपालन विभाग श्री ए.आर.धाकड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture