Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केन्द्र गोविंदनगर में प्राकृतिक खेती आधारित किसान मेला

04 मार्च 2023, भोपाल: कृषि विज्ञान केन्द्र गोविंदनगर में प्राकृतिक खेती आधारित किसान मेला – “आत्मा” योजना के तहत  प्राकृतिक खेती आधारित जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन गत 02 मार्च को कृषि विज्ञान केन्द्र गोविन्द नगर परिसर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किया गया। किसान मेला अपर मुख्य सचिव कृषि श्री अशोक वर्णवाल के मुख्य आतिथ्य  में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री श्रीमन् शुक्ल, निदेशक कृषि प्रोद्योगिकी अनुसंधान संस्थान जबलपुर डॉ. एस.आर. के. सिंह भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शनसिंह चौधरी, संयुक्त संचालक श्री बी.एल. बिलैया, उपसंचालक श्री जे. आर. हेडाऊ, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल व वरिष्ट वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ संजीव कुमार गर्ग व किसान बंधु उपस्थित रहे।

कृषि विज्ञान केन्द्र गोविंदनगर में प्राकृतिक खेती आधारित किसान मेला

प्रदर्शनी के माध्यम से प्राकृतिक खेती, उन्नत कृषि यंत्र उन्नत बीज एवं उन्नत कृषि यंत्रों व ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। अपर मुख्य सचिव श्री वर्णवाल ने कहा कि प्रत्येक गाँव में एक-दो युवा आगे आकर प्राकृतिक खेती के लिए गाँव वालों को प्रेरित व प्रशिक्षित कर प्राकृतिक खेती को सही तरीके से क्रियान्वित करे। नरवाई में आग न लगाए, मृदा व फसल के आधार पर संतुलित उर्वरक प्रबंधन करे व फसल विविधीकरण अपनाए।

उपसंचालक श्री जे आर हेडाऊ द्वारा जिले के किसानो द्वारा खेती में निरन्तर अथक प्रयास से कृषि क्षेत्र मे राष्ट्रीय स्तर पर जिला नर्मदापुरम की प्रगति संबंधित जानकारी दी गई। इसके साथ ही आत्मा” योजना में  03 किसानों को जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार ‘प्रमाण पत्र’ व 13 कृषकों विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम किसान व कृषि विज्ञान केन्द्र गोविंद नगर द्वारा गौ आधारित प्राकृतिक खेती मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 16 कृषको को सम्मानित किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (02 मार्च 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )