Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर में 29 मई से राष्ट्रीय आम महोत्सव-2026, आम की खास किस्मों और तकनीकों का होगा प्रदर्शन; देशभर के किसान होंगे शामिल  

26 मई 2026, रायपुर: रायपुर में 29 मई से राष्ट्रीय आम महोत्सव-2026, आम की खास किस्मों और तकनीकों का होगा प्रदर्शन; देशभर के किसान होंगे शामिल – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 29 से 31 मई 2026 तक तीन दिवसीय “राष्ट्रीय आम महोत्सव-2026” का आयोजन किया जाएगा। उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रकृति की ओर’ सोसाइटी के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव कृषि मंडपम, कृषि महाविद्यालय परिसर रायपुर में आयोजित होगा। महोत्सव में देशभर की उन्नत आम किस्मों की प्रदर्शनी, प्रतियोगिता, तकनीकी संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

आम की उन्नत किस्मों का होगा प्रदर्शन

राष्ट्रीय आम महोत्सव-2026 में देश और प्रदेश की विभिन्न उन्नत आम किस्मों की प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा आम से निर्मित खाद्य उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय भी किया जाएगा। आम के पौधों की प्रदर्शनी के साथ किसानों और उद्यमियों को आधुनिक तकनीकों से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

महोत्सव में आम उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कृषकों और उद्यमियों के साथ परिचर्चा, तकनीकी संगोष्ठी तथा वानस्पतिक प्रवर्धन तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

देशभर के किसान और उद्यमी होंगे शामिल

इस तीन दिवसीय आयोजन में प्रदेशभर के कृषक, आम उत्पादक, उद्यमी, महिला स्व-सहायता समूह, विद्यार्थी और आम प्रेमी शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार महोत्सव किसानों को आधुनिक तकनीकों, नई आम किस्मों और बाजार की संभावनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

विशेषज्ञ किसानों को बेहतर उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन तकनीकों के बारे में जानकारी देंगे, जिससे आम उत्पादकों को अपनी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आकर्षण का केंद्र

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। आयोजन में प्रवेश और पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे शिरकत

राष्ट्रीय आम महोत्सव-2026 में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम विशेष रूप से शामिल होंगे और किसानों एवं आम उत्पादकों को संबोधित करेंगे। उनके आगमन से प्रदेश के उद्यानिकी किसानों को नई तकनीकों और शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलेगी।

आयोजकों ने प्रदेशभर के किसानों, उद्यमियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture