Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय सलाहकार ने किया फसल नुकसान का निरीक्षण

22 सितम्बर 2023, जालौर: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय सलाहकार ने किया फसल नुकसान का निरीक्षण – भारत सरकार के कृषि मंत्रालय नई दिल्ली से आए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. पी. के. साहा ने कृषि अधिकारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर जालोर जिले में पूर्व में सूखे तथा अभी हाल की असामयिक वर्षा से खरीफ फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया।

राजस्थान राज्य के जालोर जिले के अतिरिक्त निदेशक डॉ.आर.बी.सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. पी.के.साहा ने जालोर जिले में आहोर क्षेत्र के साथ जालोर, सायला, भीनमाल व जसवंतपुरा तहसील क्षेत्र में भी फसल निरीक्षण कर नुकसान एवं फसल स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों से चर्चा कर जालोर कृषि खंड में फसल बुआई, सूखे से नुकसान एव विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे बीमित फसल में नुकसान की सूचना नुकसान  के तुरंत 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर देवें। किसान क्रॉप इंश्योरेंस एप पर भी सूचना दर्ज कर सकते है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस दौरान सायला के सहायक कृषि अधिकारी अर्जुनसिंह राठौड़, मगनसिंह रामसीन, वागाराम पुरोहित मालवाड़ा सहित कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )