राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर: सोनू पटेल ने स्ट्रा रीपर मशीन से बनाया भूसा

29 मार्च 2026, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर: सोनू पटेल ने स्ट्रा रीपर मशीन से बनाया भूसा – जिले के किसानों को फसल कटाई के पश्चात डंढलों/ फसल अवशेष/ नरवाई में आग न लगाने और इसके लिए वैकल्पिक कृषि पद्धतियों का अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में नरवाई प्रबंधन को लेकर जिले के विकासखंड नरसिंहपुर के ग्राम धमना में अधिकारियों ने भ्रमण किया। इस दौरान किसानों को नरवाई न जलाने और इसके लिए वैकल्पिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

कृषक श्री सोनू पटेल ने अपनी लगभग 25 हेक्टेयर कृषि भूमि में गेहूं की फसल लगाई थी। फसल कटाई के बाद कृषक श्री पटेल ने स्ट्रा रीपर मशीन के माध्यम से भूसा बनाने का कार्य किया जा रहा था। इसके पश्चात सुपर सीडर मशीन से मूंग एवं उड़द की बोनी की जाएगी। कृषक श्री पटेल ने बताया कि वे नरवाई नहीं जलाते हैं, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहती है तथा पानी की बचत भी होती है। उन्होंने अन्य किसानों से भी अपील की कि नरवाई जलाकर भूमि की उर्वरता को कम न करें और मित्र कीट एवं सूक्ष्म जीवों को नष्ट होने से बचाएं।

भ्रमण के दौरान किसानों को बताया गया कि स्ट्रा रीपर एवं अन्य कृषि यंत्रों के उपयोग से नरवाई प्रबंधन आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए किसानों को अपने नजदीकी कृषक या उपलब्ध मशीनरी से संपर्क करने की सलाह दी गई। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, मृदा उर्वरता बनाए रखना तथा किसानों को उन्नत एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के प्रति प्रेरित करना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements