नर्मदापुरम : फसल बीमा पाठशाला आयोजित
27 जुलाई 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम : फसल बीमा पाठशाला आयोजित – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार माखननगर की माखन नगर समिति एवं बागरातवा समिति में किसानों के लिए फसल बीमा पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, कृषि विस्तार अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय कृषक उपस्थित रहे।
बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि ऋणी एवं अऋणी दोनों श्रेणी के किसान फसल बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फसल बीमा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। उन्होंने बताया कि अऋणी किसान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा क्रॉप इंश्योरेंस मोबाइल एप के माध्यम से अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैं। किसानों से समय-सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ लेने की अपील भी की गई। इस अवसर पर कृषि विस्तार अधिकारी ने खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि इस व्यवस्था से किसानों को खाद वितरण अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से ई-टोकन के माध्यम से निर्धारित समय पर खाद प्राप्त करने तथा व्यवस्था का लाभ उठाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें शासन की विभिन्न कृषि हितैषी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

