राज्य कृषि समाचार (State News)

नर्मदापुरम: किसानों से खरीफ फसल हेतु उर्वरक उठाव की अपील

13 मई 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम: किसानों से खरीफ फसल हेतु उर्वरक उठाव की अपील – जिले के किसानों को यूरिया की पूरी मात्रा मिलेगी, जरूरत पड़ी तो और भी मिलेगी वितरण व्यवस्था सिर्फ ई-टोकन से होगा, यूरिया में 50 प्रतिशत की बाध्यता खत्म किसानों के लिए यूरिया खाद वितरण में 50 प्रतिशत की बाध्यता को मंगलवार से खत्म कर दिया गया है। अब टोकन के जरिए यूरिया किसान को निर्धारित मात्रा का शत प्रतिशत वितरण होगा पर उसे के.वी.के. वैज्ञानिक द्वारा तय साइंटिफिक मात्रा से अधिक पहली बार नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं निर्धारित मात्रा एक बार लेने के बाद किसान जरूरत के अनुसार दोबारा फिर खाद ले सकता है। लेकिन वितरण की व्यवस्था सिर्फ ई-टोकन के जरिए ही होगी। गौरतलब है कि शासन ने ई-विकास प्रणाली के जरिए खाद का वितरण शुरू किया है। अब तक किसानों को यूरिया की 50 प्रतिशत मात्रा के साथ अन्य खाद शत प्रतिशत मात्रा में दी जा रही थी। लेकिन मंगलवार से यह बाध्यता भी खत्म कर दी गई है। ई-टोकन के जरिए किसान यूरिया सहित सभी खाद शत प्रतिशत मात्रा में उठा सकते हैं। इसके बाद दोबारा खाद की जरूरत होने पर किसानों को दोबारा ई-टोकन के जरिए खाद उपलब्ध हो जाएगी।

जिले में उपलब्ध उर्वरकों की स्थिति निम्नानुसार है। यूरिया 19557 एमटी, टी.एस.पी. 5456 एमटी, एन.पी.के. 8868 एमटी, पोटाश 740 एमटी व सुपर फॉस्फेट 14888 एमटी डबल लॉक केंद्रों, एम.पी.एग्रो, सहकारी समितियों व निजी विकताओं के पास उपलब्ध है। सभी किसानों से अनुरोध है कि के ई-टोकन बुक कराकर खाद का उठाव कराए व अव्यवस्था से बचें। ताकि दोबारा गोदामों में खाद का भंडारण सुनिश्चित किया जा सके।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा व उप संचालक कृषि श्री रविकांत सिंह ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे सीजन शुरु होने के पूर्व ही खाद का उठाव कर लें। पात्रता के अनुसार शत प्रतिशत मात्रा में खाद का वितरण हो रहा है। इसका लाभ उठाएं। 1 अप्रैल से अब तक किसानों द्वारा 3146 मीट्रिक टन खाद का उठाव किया जा चुका है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper

Advertisements