Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नैनो यूरिया के प्रदर्शन प्रक्षेत्र का भ्रमण

15 मार्च 2022, झाबुआ ।  नैनो यूरिया के प्रदर्शन प्रक्षेत्र का भ्रमण – जिले के भोडली गांव में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को नैनो यूरिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही साथ कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ के माध्यम से नैनो यूरिया और सागरिका के डाले गए प्रदर्शन का भ्रमण किसानों को कराया गया । इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र से डॉक्टर विजय सिंह यादव एवं कृषि विभाग से श्रीमती रेखा उपस्थित थे। किसानों को इफको के सागरिका एवं अन्य उत्पादों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।