Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नस्ल सुधार के लिये नंदी शाला योजना

24 अक्टूबर 2020, भोपाल। नस्ल सुधार के लिये नंदी शाला योजना – मध्य प्रदेश पशुपालन विभाग की नंदी शाला योजना में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रदेश के पशुपालकों को अपनी गायों के नस्ल में सुधार के लिये प्राकृतिक गर्भाधान सेवाओं के लिये उन्नत नस्ल के सांड जैसे साहीवाल, थरपारकर, हरियाणा, गिर, गौलव, मालवी, निमाडी, केनकथा आदि सब्सिडी स्तर पर उपलब्ध कराए जाते हैं।

महत्वपूर्ण खबर : मिर्च टास्क फोर्स समिति में खरगोन जिले से पांच मनोनीत

किनको मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ राज्य के ऐसे सभी पशुपालकों को मिलेगा जिनके पास पर्याप्त कृषि भूमि के साथ न्यूनतम 5 गायें हो अथवा जिन पशुपालकों के पास कृषि भूमि नहीं परन्तु 20 गायें हों।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कैसे करें आवेदन

इस योजना का लाभ लेने के लिये आवेदक को ग्राम पंचायत में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। खंड स्तरीय पशु चिकित्सा विकास अधिकारी तथा जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति द्वारा आवेदकों का चयन किया जाएगा। चयनित लाभार्थी को पशु चिकित्सा विभाग से अनुबंध करना अनिवार्य होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कितना अनुदान मिलेगा

योजना के तहत नंदी शाला स्थापित करने के लिये कुल लागत 25 हजार 720 रूपए का 75 प्रतिशत सरकार द्वारा दिया जाएगा तथा शेष 25 प्रतिशत राशि लाभार्थी को स्वयं अपने पास से व्यय करना होगी।