आलीराजपुर में नाबार्ड जिला विकास कार्यालय का हुआ शुभारम्भ
20 जुलाई 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर में नाबार्ड जिला विकास कार्यालय का हुआ शुभारम्भ – जिले में ग्रामीण एवं कृषि विकास गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नाबार्ड के जिला विकास कार्यालय का शुभारंभ गत दिनों किया गया। जिला विकास कार्यालय का उद्घाटन नाबार्ड, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती सी. सरस्वती के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने नाबार्ड के जिला विकास कार्यालय की स्थापना को जिले के कृषि, ग्रामीण आजीविका, वित्तीय समावेशन, स्वयं सहायता समूहों, कौशल विकास तथा विभिन्न विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यालय के संचालन से विभागों, बैंकों एवं विकास से जुड़े संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे जिले के किसानों, ग्रामीणों एवं स्व-सहायता समूहों को योजनाओं का अधिक प्रभावी लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक श्री श्याम पाटीदार, सहकारिता उपायुक्त श्री जी.एस. सोलंकी, डीसीसीबी के नोडल अधिकारी श्री हर्षवर्धन गुप्ता, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) श्री नरेंद्र मोहिते,आशा फाउंडेशन के प्रीतेश जैन, सतगुरु फाउंडेशन के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जिले में कार्यरत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा दी गई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

