Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्योपुर में मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन को दिया जाए बढावा: डीएम  

15 सितम्बर 2025, भोपाल: श्योपुर में मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन को दिया जाए बढावा: डीएम – मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने कहा कि कृषि विभाग एवं एनआरएलएम द्वारा जिले में मशरूम उत्पादन तथा मधुमक्खी पालन को बढावा दिया जायें। इसके साथ ही नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिग अंतर्गत प्राकृतिक खेती के लिए 1250 हेक्टयर भूमि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

इसके लिए कलस्टर गठन कर प्रक्रिया जारी रखी जायें। जिले में कुल 25 कलस्टर गठित किये जाने है, जिसमें 3 हजार 125 किसानों का चयन प्राकृतिक खेती के लिए किया जायेगा। अभी तक पोर्टल पर 2 हजार 41 किसानों क पंजीयन किया गया है, लक्ष्य अनुसार पंजीयन पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। वे आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित आत्मा गवर्निग बोर्ड की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, उप संचालक कृषि जीके पचौरिया, डीपीएम एनआरएलएम सोहनकृष्ण मुदगल सहित पशुपालन, मत्स्यपालन, उद्यानिकी विभागों के अधिकारी तथा प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने निर्देश दिये कि आत्मा प्रोजेक्ट के तहत श्योपुर जिले के किसानों को पराली प्रबंधन हेतु सुपर सीडर की उपयोगिता एवं संचालन के संबंध में एक्सपोजर विजिट कराई जायें। उन्होने एनआरएलएम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि समूहों के माध्यम से बकरी पालन को बढावा दिया जायें, जिससे महिलाओं की आजीविका में वृद्धि होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रगतिशील किसानों ने साझा किए नवाचार

बैठक में नेशनल मिशन ऑन नेचुलर फार्मिग अंतर्गत बीएलएमसी के गठन तथा एनआरएलएम द्वारा चयनित कृषि सखियों का विकासखण्डवार अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषको द्वारा कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों के संबंधों में बगदिया के कृषक करम सिंह ने बताया कि उनके द्वारा सागवान के 1 हजार तथा चदंन के 200 पेड लगाये गये है, साथ ही मसाला खेती का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार पाण्डोला के कृषक  भीमराज सुमन ने बताया कि उसके द्वारा ब्लैक व्हीट (काले गेहूं) का उत्पादन किया जा रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture