Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश की नई मुख्य सचिव बनी श्रीमती वीरा राणा

30 नवम्बर 2023, भोपाल: मध्यप्रदेश की नई मुख्य सचिव बनी श्रीमती वीरा राणा – मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के पहले प्रदेश की नई मुख्य सचिव आईएएस श्रीमती  वीरा राणा होगी। वर्तमान मुख्य सचिव  श्री  इकबाल सिंह बैंस की दूसरी सेवावृद्धि आज  30 नवंबर को समाप्त हो रही हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने श्रीमती  वीरा राणा को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार देने के आदेश जारी कर दिए हैं। 1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती  राणा के पास माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल तथा कृषि उत्पादन आयुक्त मध्य प्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) प्रभार भी है।

 आदेश के अनुसार उनको अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्रीमती  राणा  श्री बैंस के बाद मध्य प्रदेश में पदस्थ सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। वह 2024 में सेवानिवृत्त होगी। इससे पहले प्रदेश के आईएएस अधिकारी श्री अजय तिर्की, श्री संजय बंदोपाध्याय और श्री अनुराग जैन का नाम भी मुख्य सचिव की  रेस में था, लेकिन यह अधिकारी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर है। इसमें श्री अजय तिर्की दिसंबर 2023,  श्री संजय बंदोपाध्याय अगस्त 2024 और श्री अनुराग जैन अगस्त 2025 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें