Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री यादव ने पीड़ित किसानों/ मजदूरों को मुआवजा देने की मांग की

04 जून 2024, इंदौर: श्री यादव ने पीड़ित किसानों/ मजदूरों को मुआवजा देने की मांग की – मध्यप्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरुण यादव ने मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को पत्र लिखकर निमाड़ अंचल सहित मध्यप्रदेश के कई इलाकों में इस सप्ताह चली हवा, आंधी और वर्षा से फसलों और को मजदूरों के घरों को जो बहुत नुकसान हुआ है , उन्हें राहत और मुआवजा राशि देने की मांग की है।

श्री यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा है कि तीन दिनों तक निमाड़ अंचल के खंडवा , खरगोन और  बुरहानपुर जिले  के दौरे में प्राकृतिक आपदा से हुई बर्बादी का जो मंजर देखा और पीड़ितों से चर्चा  की उसके अनुसार बहुत नुकसान हुआ है। बुरहानपुर जिले में केले की खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। लेकिन शासन /प्रशासन की तरफ से इन्हें कोई सहायता नहीं मिली है। किसान  और मजदूर मुआवजे का इंतज़ार कर रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किसानों और मजदूरों के हित में अपने पत्र में 8 बिंदुओं में मांगें रखी हैं , जो इस प्रकार है – किसानों की बर्बाद हुई फसल  का सर्वे बिना भेदभाव और ईमानदारी से किया जाए। बुरहानपुर जिले के केला उत्पादक किसानों को 4 लाख रुपए /हेक्टर की दर से मुआवजा राशि दी जाए। केले की फसल को बीमे की श्रेणी में रखकर उसका मुआवजा दिया जाए। अन्य फसलों के लिए किसानों को 3 लाख रु /हेक्टर की दर से नुकसानी का मुआवजा दिया जाए। किसानों का कर्ज़ माफ़ किया जाए और बैंकों से ऋण की वसूली स्थगित की जाए। बिजली बिल माफ किया जाए। कई मजदूरों/ किसानों के आवास हवा -आंधी में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे प्रभावितों को आवास मरम्मत के लिए तत्काल राहत राशि दी जाए। खाद्यान्न एवं अन्य जीवनोपयोगी सामग्री की व्यवस्था की जाए।  प्रभावित किसानों /मजदूरों की सहायता के लिए तत्काल राहत और  सहायता के लिए मुआवजा राशि प्रदान करने के आदेश प्रसारित किए जाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)