Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री पुरुषोत्तम शर्मा ने डीआईपीआर निदेशक का पदभार संभाला

26 अप्रैल 2021, जयपुर । श्री पुरुषोत्तम शर्मा ने डीआईपीआर निदेशक का पदभार संभाला – राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री पुरुषोत्तम शर्मा ने गत शनिवार को यहां शासन सचिवालय में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) के निदेशक का पदभार संभाल लिया। वह इससे पूर्व नगरीय विकास एवं आवासन विभाग में संयुक्त शासन सचिव के पद पर कार्यरत थे।

नवपदस्थापित निदेशक श्री शर्मा ने विभाग के उच्च अधिकारियों से विभागीय कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का इस्तेमाल कर आमजन को जागरूक करने तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। संयुक्त निदेशक श्री अरुण जोशी ने विभागीय गतिविधियों के संबंध में विस्तार से परिचय दिया।

उल्लेखनीय है कि श्री पुरुषोत्तम शर्मा ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों एवं जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी है। उन्होंने कार्मिक विभाग में संयुक्त शासन सचिव तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में उपायुक्त सहित जयपुर विकास प्राधिकरण, हरीशचंद्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान एवं विद्युत प्रसारण निगम में महत्वपूर्ण पद सम्भाले हैं। श्री शर्मा जयपुर में अतिरिक्त जिला कलक्टर सहित गत 24 वर्षों में 22 महत्वपूर्ण पदों पर विभिन्न फील्ड पोस्टिंग पर रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर विभाग के संयुक्त निदेशक श्री शिवचंद मीणा, मुख्य फोटो अधिकारी श्री अशोक गुरावा, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी श्री आशीष जैन, विभागीय कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष श्री गोपाल पाठक, निजी सचिव श्री गिरीश जैन, अतिरिक्त निजी सचिव श्री रवि पारीक एवं राजस्थान संवाद के वरिष्ठ कार्यकारी श्री कमल किशोर वर्मा एवं सहायक प्रशासनिक श्री राकेश वर्मा उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें