राज्य कृषि समाचार (State News)

MP Weather Alert: MP में तेज आंधी-तूफान का खतरा, कई जिलों में 50-70 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट

07 मई 2026, भोपाल: MP Weather Alert: MP में तेज आंधी-तूफान का खतरा, कई जिलों में 50-70 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट – भारतीय मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक 4 मई 2026 को प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल संभाग के कई जिलों में व्यापक बारिश दर्ज की गई, जबकि नर्मदापुरम, जबलपुर और शहडोल संभाग में भी कई स्थानों पर वर्षा हुई। वहीं ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिली, जबकि कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.8°C रायसेन में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2°C दमोह और पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के प्रमुख आंकड़ों में बरेली में 45 मिमी, बाड़ी में 30.5 मिमी और इटारसी में 18 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं कई जिलों में तेज आंधी और झोंकेदार हवाएं भी चलीं, जिनकी रफ्तार बैतूल में 85 किमी प्रति घंटा तक पहुंची। गुना, रायसेन और बालाघाट में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जबकि शिवपुरी, विदिशा और दतिया समेत कुछ जिलों में धूल भरी आंधी चली।

सबसे गर्म और सबसे ठंडे जिले

प्रदेश में गर्मी का असर कुछ जिलों में ज्यादा देखने को मिला। सबसे अधिक तापमान रायसेन (42.8°C), खरगोन (42.4°C), खंडवा (42.1°C), रतलाम (42.0°C) और मंडला (41.5°C) में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान अमरकंटक (35.5°C), पचमढ़ी (36.2°C), नौगांव (37.0°C), कटनी (37.3°C) और भैरुंदा (37.4°C) में रहा।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो दमोह/पचमढ़ी (16.2°C), कटनी (17.6°C), राजगढ़ (19.8°C), अमरकंटक (19.9°C) और शहडोल (20.1°C) सबसे ठंडे स्थान रहे। वहीं गिरवर (26.5°C), आगर-मालवा/पृथ्वीपुर/उज्जैन (26.4°C), नीमच (26.2°C), खजुराहो (26.0°C) और मंदसौर (25.8°C) में रात का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया।

चेतावनी: तेज आंधी-तूफान और झोंकेदार हवाओं का अलर्ट

IMD भोपाल के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में झंझावत, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं (कहीं-कहीं): भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं (कहीं-कहीं): शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और दमोह जिलों में ज्यादा तेज आंधी-तूफान की आशंका है, जहां हवा की रफ्तार और अधिक तेज रह सकती है।

सिनॉप्टिक मौसम परिस्थिति

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम परिवर्तन के पीछे कई सक्रिय सिस्टम हैं। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जबकि हरियाणा, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और पूर्वी मध्यप्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं। इसके अलावा एक ट्रफ पंजाब से नागालैंड तक फैली हुई है, जो मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों को प्रभावित कर रही है। इन सिस्टम्स के कारण प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं।

किसानों के लिए विशेष सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पकी हुई फसलों की कटाई कर उन्हें सुरक्षित और ढंके स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। इस दौरान सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशक का छिड़काव टालने को कहा गया है।

इसके साथ ही पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधने और खुले खेतों व पेड़ों से दूर रखने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं को देखते हुए नर्सरी पौधों, सब्जियों और कमजोर खड़ी फसलों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements