Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

MP MIDH Scheme: विदिशा के किसानों को कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस व प्रीकूलिंग यूनिट पर मिलेगा 50% तक अनुदान

24 अगस्त 2025, भोपाल: MP MIDH Scheme: विदिशा के किसानों को कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस व प्रीकूलिंग यूनिट पर मिलेगा 50% तक अनुदान – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के उद्यानिकी विभाग ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुमोदित वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार फसलोत्तर प्रबंधन (PHM) के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं के तहत शासकीय एवं निजी क्षेत्र के किसानों और उद्यमियों को लाभ पहुँचाने का लक्ष्य पूरा किया गया है। इसमें फार्म गेट पैक हाउस, कोल्ड स्टोरेज, कलेक्शन एग्रीग्रेशन सेंटर, प्री-कूलिंग यूनिट जैसी विभिन्न सुविधाओं के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है।

प्रत्येक लाभार्थी को फार्म गेट पैक हाउस के लिए 9एमग्5एम साइज के साथ अधिकतम 25 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा, जिसकी लागत का 50 प्रतिशत तक सहायता दी जाएगी। एकीकृत पैक हाउस में प्रति लाभार्थी अधिकतम 160 लाख रुपये तक, कलेक्शन एग्रीग्रेशन सेंटर में अधिकतम 320 लाख रुपये तक, फी कूलिंग इकाई में अधिकतम 5 लाख रुपये तक, मोबाइल प्री-कूलिंग इकाई में 30 लाख रुपये तक, और कोल्ड रूम (स्टेजिंग) में अधिकतम 50 लाख रुपये तक अनुदान सहायता प्रदान की जाएगी।

अनुदान सहायता की प्रमुख श्रेणियाँ

1. कोल्ड स्टोरेज: टाइप-1 पीयूएफ, पीआईआर पैनल सहित सिविल निर्माण, पीईबी के संयोजन में निर्माण तथा प्याज आदि के लिए 35 प्रतिशत तक बैंक एंडेड अनुदान सहायता।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. रेफ्रिजिरेटर ट्रांसपोर्ट वाहन एवं गैर-दबावयुक्त राइपनिंग चेंबर: 35 प्रतिशत बैंक एंडेड अनुदान सहायता।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

3. लॉ कॉस्ट प्याज, लहसुन भंडारण संरचना: 50 प्रतिशत तक बैंक एंडेड अनुदान सहायता।

4. इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन परियोजना: 40 प्रतिशत तक अनुदान सहायता उपलब्ध।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक किसान और उद्यमी अपने विकासखंड के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय या पुरानी कलेक्ट्रेट सिविल लाइन जिला कार्यालय से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, वहां से आवेदन पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com