Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायसेन जिले में 16 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन

28 अक्टूबर 2025, रायसेन: रायसेन जिले में 16 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन – समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा उपार्जन के लिए जिले में 16 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन रायसेन, 25 अक्टूबर 2025 समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा उपार्जन के लिए इस वर्ष प्रदेश में 8 लाख 53 हजार 911 किसानों ने पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष 7 लाख 84 हजार 845 किसानों ने पंजीयन कराया था।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि इस वर्ष विगत वर्ष की तुलना में लगभग 69 हजार अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। धान उपार्जन के लिए 8 लाख 47 हजार 830, ज्वार के लिये 2601 और बाजरा के लिये 5 हजार 545 किसानों ने पंजीयन कराया है। रायसेन जिले में 16 हजार 983 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है।

धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये, ज्वार का 3699 और बाजरा का 2775 रुपये है। पंजीयन की निशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर और एम.पी. किसान एप पर की गई थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें