राज्य कृषि समाचार (State News)

एमपी के 14 लाख से अधिक किसानों को मिला फसल बीमा राशि का लाभ

13 अगस्त 2025, भोपाल: एमपी के 14 लाख से अधिक किसानों को मिला फसल बीमा राशि का लाभ – मध्य प्रदेश के करीब चौदह लाख से अधिक किसानों को फसल बीमा राशि का लाभ मिला है। बता दें कि बीते दिन ही केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के झुंझुनू से देश भर के कोई 35 लाख बीमित किसानों के बैंक खातों में 3,900 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की  थी ।  इसमें मध्यप्रदेश के 14 लाख 28 हजार 67 किसानों के 54 लाख 23 हजार 287 बीमा खातों में लगभग 1383 करोड़ रुपए की फसल बीमा राशि हस्तांतरित की गई है।

इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों के बीमा खातों में डाली गई यह राशि लगभग 3 वर्षों के अलग-अलग फसल बीमा की है। इसमें वित्त वर्ष 2023-24 के रबी फसल की बीमा राशि, वर्ष 2024 की खरीफ फसल की बीमा राशि और वित्त वर्ष 2024-25 की रबी सीजन की विभिन्न फसलों की बीमा राशि किसानों के खातों में डाली गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह देश के अन्नदाता किसानों के प्रति संवेदनशीलता ही है कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष तक की फसल बीमा राशि पात्र किसानों को दे दी गई है। उन्होंने किसानों को पिछले तीन साल की फसल बीमा राशि की एकमुश्त देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान का हृदय से आभार व्यक्त किया है। डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि फसल बीमा की यह राशि का ऐसे समय में आना एक तरह से किसानों के लिए आर्थिक रूप से बेहद मददगार है। उन्होंने कहा कि अभी जब बारिश का समय चल रहा है और मूल फसल आने में करीब 2 महीने से ज्यादा का समय बाकी है, ऐसे त्यौहार के सीजन में फसल बीमा की राशि का आना किसानों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में हर कदम पर सदैव साथ है। फसलों को किसी भी कारण से हुए नुकसान की बीमा राशि दिलाई जाएगी। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements