State News (राज्य कृषि समाचार)

मानसून के सक्रिय होने की संभावना

Share

17 अगस्त 2020, इंदौर मानसून के सक्रिय होने की संभावना   मौसम विभाग के अनुसार मानसून का दक्षिण झारखंड और पड़ोस का कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तरी छत्तीसगढ़ से जुड़ गया  है, जो ऊंचाई से 7.6 किमी दक्षिण- पश्चिम की ओर झुकते हुए फैला हुआ है। यह अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण -पश्चिम की ओर बढ़ने और कमजोर होने की बहुत संभावना है।मानसून  ट्रफ अब बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, सीधी,  निम्न दबाव के क्षेत्र, जमशेदपुर, दीघा और बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी के पूर्व की ओर से गुजरती है और 1.5 किमी तक फैली हुई है। इससे वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार  पूर्वी और पश्चिमी म.प्र. के कुछ जिलों में जहां सामान्य से अधिक वर्षा हुई है , वहीं कुछ जिलों में कम वर्षा हुई है.अनूपपुर जिले में अब तक 800 .8  मिमी वर्षा हो चुकी है , जबकि यहां सामान्य वर्षा का आंकड़ा 747 मिमी है. यहां सामान्य से 7 % अधिक वर्षा हुई है . इसी तरह छिंदवाड़ा में अब तक 672 .7  मिमी वर्षा हो चुकी है , जबकि यहां सामान्य वर्षा का आंकड़ा 672 .8 है. इस जिले में सामान्य वर्षा का कोटा पूरा हो चुका है.डिंडोरी जिले में सामान्य से 6  और उमरिया जिले में 14  % अधिक वर्षा हो चुकी है.जबकि बालाघाट जिले में अब तक सामान्य से 19 ,छतरपुर जिले में 36  ,नरसिंहपुर जिले में 24  और टीकमगढ जिले में 35 % कम वर्षा हुई है. इसी तरह पश्चिमी म.प्र. में आगरमालवा जिले में 1  ,अशोकनगर में 14  ,बड़वानी जिले में 23  और खंडवा जिले में 28 % वर्षा सामान्य से अधिक हुई है.जबकि धार जिले में 29 ,गुना जिले में 25 ,होशंगाबाद जिले में 34 ,मंदसौर जिले में 35  और शाजापुर जिले में सामान्य से 29 % वर्षा कम हुई है . मौसम विभाग द्वारा आज प्रातः 8 : 30 बजे समाप्त हुए 24  घंटों में हुई वर्षा के जो आंकड़े जारी किए हैं, वह मिमी में इस प्रकार है –                                          

पश्चिमी मध्य प्रदेश-

बुरहानपुर (खकनार – 85, नेपानगर – 26, सिटी – 2), मोरेना(सिटी – 84.4, जौरा – 13, कैलारस – 3), शिवपुरी (खनियाधाना – 61, कोलारस – 58, नरवर – 51, पिछोर – 28.3, करैरा – 19, बदरवास – 16, सिटी – 15), अशोकनगर (चंदेरी – 55, ईसागढ़ – 53, मुंगावली – 42, सिटी – 27), रायसेन (गैरतगंज – 45.4, बेगमगंज – 36, सुल्तानपुर – 23.5, सिलवानी – 21, बरेली – 14, बाड़ी – 13, उदयपुरा & गौहरगंज – 11, सिटी – 9.6), ग्वालियर (घाटीगांव – 38.7, सिटी – 38.2, भीतरवार – 25.1), आगर (बड़ौद – 27, सिटी – 2), खण्डवा (सिटी – 24, पुनासा – 10, पंधाना & खालवा – 6), बैतूल (चिचोली – 22.2, सिटी – 15.8, आमला & भीमपुर – 13, भैंसदेही – 7, शाहपुर – 5.4, घोड़ाडोंगरी – 4.4), बड़वानी (पानसेमल – 19, वरला – 9.3, चाचरीयापाटी – 8, निवाली – 6, सेंधवा – 4), देवास (उदयनगर – 18.4, बागली – 17, सिटी – 13, कन्नौद – 12, सतवास – 7), गुना (बमोरी – 17, सिटी – 11, आरोन – 3), अलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा – 14, सोंडवा – 7, सिटी – 2.4), दतिया (सिटी – 13), विदिशा (सिटी – 12, गुलाबगंज – 11, कुरवाई & गंजबसौदा – 10.2, ग्यारसपुर – 10, नटेरन – 9, लटेरी – 8), इंदौर (सिटी – 12, देपालपुर – 9.5, सांवेर – 8.8, महू – 3), होशंगाबाद (बनखेड़ी – 11.8, पिपरिया – 6.2, सिटी – 4.2, सिवनी-मालवा – 3.6), धार (सिटी – 11.7, बदनावर – 6.1, नालछा – 4.6), सीहोर (रेहटी – 10.6, जावर – 8, श्यामपुर & नसरुल्लागंज – 5, सिटी – 3), खरगोन (झिरन्या – 10, गोगांवां – 8, सिटी – 7.4, भगवानपुरा & भीकनगांव – 5, कसरावद & बड़वाह – 4), हरदा (सिटी – 7.6, टिमरनी – 6.2, खिरकिया – 3.2), राजगढ़ (नरसिंहगढ़ – 7, ब्यावरा – 2.4, सिटी – 1.1), झाबुआ (थांदला – 5.8, रामा – 5.2, मेघनगर – 5, सिटी – 2.3), भोपाल (बैरसिया – 5.3, नवीबाग – 5, बैरागढ़ – 3.6, कोलार – 3.4), रतलाम (सिटी & सैलाना – 5, बाजना – 3, रावटी – 2.6), शाजापुर (शुजालपुर – 5, सिटी, मो.बड़ोदिया & कालापीपल – 1), उज्जैन (बड़नगर & ता.मं. वेधशाला – 4, खाचरौद – 2), श्योपुर कलां (कराहल – 3),पचमढ़ी (17) और महेश्वर में (4) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई .

पूर्वी मध्य प्रदेश-

बालाघाट (बैहर – 174, मलाजखंड – 157.8, बिरसा – 126, परसवाड़ा – 84.4, किरनापुर – 22, लांजी – 20.3, सिटी – 17.8, लालबर्रा – 17), मंडला (बीजाडांडी – 124, नारायणगंज – 120, घुघरी – 96, मोहगांव – 90.2, निवास – 84.4, बिछिया – 83, मटियारी – 81, सिटी – 64, नैनपुर – 47.4, मवई – 22.6), जबलपुर (पनागर – 116.2, कुंडम – 105, सिटी – 90.5, पाटन – 38.6, शहपुरा – 22.2), डिंडोरी (बजाग – 96, मेहदवनी – 87, करांजिया – 51.3, शहपुरा – 19, सिटी – 14.4, समनापुर – 9), अनूपपुर (बिजुरी – 80.6, सिटी – 65.7, कोतमा – 45, बेनीबारी – 22, पुष्पराजगढ़ – 10), टीकमगढ़ (बल्देवगढ़ – 68, सिटी – 6), दमोह (तेंदूखेड़ा – 66, पथरिया – 49, सिटी – 37, बटियागढ़ – 33, पटेरा – 18, जबेरा – 10), सागर (राहतगढ़ – 56, खुरई – 55.3, देवरी – 46, गढ़कोटा – 39.8, रहली – 38, बीना – 37.2, जैसीनगर – 36.4, सिटी – 35.8, बंडा – 25.2, केसली – 22.3, शाहगढ़ – 22.2),सिवनी (घनसौर – 49, बरघाट – 27, सिटी – 19.4, केवलारी – 18.4, धनौरा – 18.2), सिंगरौली (माड़ा – 41.6, देवसर – 11.4, चितरंगी – 7.4, सिटी – 5.2), रीवा (सिरमौर – 33.2, जवा – 21, सेमरिया & नईगढ़ी – 9, सिटी – 6.4), कटनी (ढीमरखेड़ा – 29, सिटी – 17.8, बरही & बहोरीबंद – 7), छतरपुर (बड़ामलहरा – 24.8, नौगांव – 6.4, बक्स्वाहा – 2.6, सिटी – 1.2), उमरिया (सिटी – 18.2, मानपुर – 2.2), शहडोल (बुढ़ार – 17, सोहागपुर – 16, ब्यौहारी – 8), नरसिंहपुर (सिटी – 16, गोटेगांव – 13, गाड़रवारा – 12, तेंदूखेड़ा – 8, करेली – 7), सीधी (रामपुर नैकिन – 14, सिहावल – 12, गोपदबनास – 4), छिंदवाड़ा (हर्राई – 11.4, अमरवाड़ा & चौराई – 10.2, चांद – 9.1, सिटी – 7.9), सतना (नागौद – 11.4, जसो – 7.3), पन्ना (पवई – 10.8, शाहनगर – 8.4), निवाड़ी (सिटी – 6, पृथ्वीपुर – 5)अमरकंटक (55.2), बाॉंधवगढ़ (18.2), ओरछा (10) और  मैहर में (7.3)  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई . 

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *