Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सांवेर में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का मंत्री श्री सिलावट ने किया शुभारंभ

13 अप्रैल 2026, इंदौर: सांवेर में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का मंत्री श्री सिलावट ने किया शुभारंभ – कृषि उपज मंडी सांवेर और शिप्रा सायलो में सहित 38  उपार्जन केन्द्रों पर शुक्रवार से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की शुरुआत हो गई। शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से तौल कांटे का पूजन किया तथा गेहूं लेकर पहुंचे पहले किसान का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। क्षेत्र में भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ राज्य सरकार द्वारा 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से इस साल के गेहूं के उपज की सरकारी खरीदी का मुहूर्त हो गया है। गेहूं की सरकारी खरीदी का मुहूर्त कृषि उपज मंडी के प्रथम ग्राहक सुरेश पिता सूरजमल धनेरिया निवासी केशरीपुरा से 58 क्विंटल गेहूं खरीद कर मुहूर्त किया गया। इस दौरान मंडी सचिव रमेशचंद्र शारदिया, मार्केटिंग सोसायटी के प्रबंधक श्री रमेशचंद्र दयाल, सेवा सहकारी संस्था सांवेर प्रबंधक श्री मांगीलाल पटेल मौजूद रहे।

मंत्री श्री सिलावट ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीदी प्रक्रिया के दौरान 38 उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि किसानों का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इस दौरान मंडी परिसर में बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने मंडी सहित समस्त केन्द्रों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने और किसानों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने को कहा। साथ ही ‘राम रोटी’ योजना के तहत मिलने वाले पांच रुपए के भोजन की गुणवत्ता अच्छी रखने के निर्देश दिए और भोजन भी चखा। मंत्री सिलावट ने यह भी कहा कि दूर-दराज से आने वाले किसानों के लिए रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, जिसके तहत पलंग, गद्दे और तकिए उपलब्ध कराए जाएं।

मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों से कहा कि खरीदी केंद्रों पर टोकन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो और तुलाई में किसी प्रकार की देर न हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंडी के उन्नयन और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और जरूरत पड़ने पर व्यवस्थाओं में और सुधार किए जाएंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मंडी में पहले दिन किसानों की अच्छी संख्या देखने को मिली। इस अवसर पर सर्वश्री भारत सिंह चौहान, अंतर सिंह दयाल, दिलीप चौधरी, नप अध्यक्ष संदीप चांगेड़िया, सुरेश सिंह धनखेड़ी, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मालवीय, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मानसिंह चौहान, सुमेर सिंह सोलंकी, तूफान सिंह पंवार, रवि वाजपेई गोविन्द सिंह, हुकुम चंद, राजेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि विनोद चांदनी, मुन्ना चाचू मौजूद रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture