राज्य कृषि समाचार (State News)पशुपालन (Animal Husbandry)

प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने दुग्ध उत्पादक किसान से की भेंट, दूध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर  

28 दिसंबर 2025, भोपाल: प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने दुग्ध उत्पादक किसान से की भेंट, दूध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जो– पशुपालन एवं डेयरी विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री  लखन पटेल  ने आज विदिशा जिले के अल्प प्रवास दौरान ग्राम अंडियाकलां में दुग्ध व्यवसाय करने वाले श्री प्रेम सिंह दांगी पुत्र रूप सिंह दांगी से गृह भेंटकर चर्चा की है।

प्रभारी मंत्री पटेल ने कहा कि किसान भाई दुग्ध उत्पादन को व्यवसाय की तरह संचालित करें। विदिशा जिले में दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। उन्हांेंने कहा कि राज्य सरकार गौ वंश को चारा के क्षेत्र में विशेष पहल कर रही है शीघ्र ही गौशालाओं के गौवंश को सायलेज आधार चारा प्रबंध कराने की व्यवस्था क्रियान्वित की जाएगी। उन्होंने गृह चर्चा के दौरान दुग्ध व्यवसाय का संचालन करने के लिए गाय, भैंस खरीदने, चारा देने, दुग्ध उत्पादन लेने और विक्रय की दरो के संबंध में तुलनात्मक जानकारियां प्राप्त की।

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि दूध उत्पादन की मात्रा कैसे बढें इसके लिए गौवंश को पौष्टिक आहार के साथ-साथ सायलेज खिलाने पर बल दिया है। उन्होने कहा कि किसान भाईयों को बारीकी समझनी होगी तभी मुनाफा होगा।

 गौरतलब हो कि दुग्ध उत्पादन क्षमता को बढाने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव द्वारा जारी निर्देशानुसार कई अभिनव प्रयास किए जा रहे है उसी कडी के तहत प्रदेशयापी दुग्ध समृद्धि अभियान का तृतीय चरण जिले में भी क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रथम चरण दो अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक संचालित किया गया था जिसमें दस या अधिक दुधारू पशुओं का पालन करने वाले पशुपालको से गृह भेंटकर संवाद स्थापित किया गया। वहीं द्धितीय चरण 17 दिसम्बर से शुरू हुआ है जिसमें दस से कम दुधारू पशुपालको से गृह भेंट अभियान के रूप में क्रियान्वित की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के उप संचालक डाॅ एनके शुक्ला ने बताया कि अंडियाकला में प्रभारी मंत्री जी ने प्रेम सिंह दांगी पुत्र रूप सिंह दांगी से गृह भेंट की है। इनके द्वारा पांच भैंस व तीन का पालन कर रहे है। उनके खर्चे व आय तथा पशु प्रजनन, पशु पोषण और पशु स्वास्थ्य की तकनीकियों में आंशिक बदलाव कर लाभप्रद में गुणवत्ता सुधार के उपायो को साझा किया गया है। गृह भेंट के दौरान जनप्रतिनिधियों के अलावा विभागोे के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement