Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हर थाली में मिलेट्स हों शामिल: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

22 जून 2024, भोपाल: हर थाली में मिलेट्स हों शामिल: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विश्व योग दिवस के अवसर पर रीवा में श्रीअन्न (मोटे अनाज) संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज को अपने खान-पान में शामिल करना आज के समय में बेहद जरूरी है। प्राचीन काल में जब हमारे देश में ज्वार, बाजरा और मक्का जैसे मोटे अनाज नियमित रूप से भोजन का हिस्सा थे, तब लोग कम बीमार पड़ते थे।

श्री शुक्ल ने कहा, “हमारा देश श्रीअन्न का सबसे बड़ा उत्पादक है और बड़ी मात्रा में इसका निर्यात भी करता है। आज फिर से हमें मोटे अनाज को अपने आहार में शामिल करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी मोटे अनाज के संवर्धन के लिए प्रयासरत हैं। उनका संकल्प है कि भारतीयों की थाली में मिलेट्स जरूर शामिल हों, जिससे हमारे देश के नागरिक स्वस्थ रहें।”

इस अवसर पर श्री शुक्ल ने किसानों को श्रीअन्न के बीज के पैकेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि मिलेट्स को अपनाने से न सिर्फ हमारी सेहत में सुधार होगा, बल्कि यह किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com