Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय के पोषण स्मार्ट गांव मे मिलेट व्यंजन प्रतियोगिता हुई

14 अगस्त 2024, ग्वालियर: ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय के पोषण स्मार्ट गांव मे मिलेट व्यंजन प्रतियोगिता हुई – पौष्टिक गुणों से भरपूर मोटे अनाजों को दैनिक भोजन में सम्मिलित करने के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय- कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्वालियर द्वारा घाटीगांव ब्लॉक के पोषण स्मार्ट गांव बरई में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डा. एस.एस. कुशवाह के मार्गदर्शन में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. रीता मिश्रा द्वारा कृषक महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं हेतु मिलेट व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से डा. मिश्रा ने प्रतिभागियों को मोटे अनाजों के उत्पादन तथा इससे बनने वाले विभिन्न पौष्टिक व स्वादिष्ट व्यंजनों को भोजन में शामिल करने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डा. अमिता शर्मा का सम्पूर्ण सहयोग रहा।

पोषण स्मार्ट गांव बरई में महिलाओं को बाजरा जैसे मोटे अनाजों के स्वादिष्ट व पौष्टिक व्यंजनों की तरफ आकर्षित करने के लिए ही महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं हेतु इस मिलेट व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजित किया गया जिसमें कुल 50 महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। कार्यक्रम में बाजरे के विभिन्न व्यंजन जैसे बाजरा लडडू, खिचडी, बिस्किट, टिक्की, बर्फी, कचौडी, आदि की प्रस्तुती बहुत ही मनमोहक रही। इस अवसर पर महिला व बाल विकास विभाग की आंगनवाडी कार्यकर्ता तथा ब्रिटानिया न्यूट्रीशन फाउन्डेशन का भी सक्रिय सहयोग रहा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com