Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान 2 अक्टूबर से होगा प्रारम्भ

24 सितम्बर 2025, छिंदवाड़ा: दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान 2 अक्टूबर से होगा प्रारम्भ – पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से प्रदेश में 2 अक्टूबर से “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” प्रारंभ किया जायेगा। अभियान के अंतर्गत  गांव – गांव  पशुपालकों से व्यक्तिशः सम्पर्क किया जायेगा और उन्हें पशुओं में नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में जागरूक किये जाने के साथ आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जायेगा।

03 चरणों में चलेगा अभियान –  यह अभियान 3 चरणों में चलाया जायेगा। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं से की जायेगी। अभियान 9 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के पहले चरण में 10 या 10 से अधिक गोवंश रखने वाले पशुपालकों से व्यक्तिगत सम्पर्क किया जायेगा। अभियान के द्वितीय चरण में 5 या अधिक गोवंश रखने वाले पशुपालकों और तीसरे चरण में 5 या कम गोवंश रखने वाले पशुपालकों से सम्पर्क किया जायेगा। उप संचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी/मैत्री द्वारा पशुपालकों से गृह भेंट की जाएगी और उन्हें पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार के संबंध में जागरूक किया जायेगा। साथ ही पशुओं में टैग लगाने संबंधी जानकारी भी एकत्र की जायेगी। इस कार्य के लिये मैत्री को प्रति पशुपालक 5 रुपये का मानदेय भी दिया जायेगा।

  छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिले में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी एवं मैत्री का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनरों के द्वारा दिया जा चुका है । राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी एवं संयुक्त संचालक राज्यकीय पशु चिकित्सालय भोपाल डॉ.ए.के.सिंह के द्वारा दोनों ने जिलों का भ्रमण कर इस अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। साथ ही कृ.ग.कार्य ऑनलाइन एन्ट्री पर विशेष ध्यान देकर लक्ष्य पूर्ण करने के भी निर्देश  दिए गए  ।   प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास श्री उमाकांत उमराव ने “दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान” का व्यापक प्रचार प्रसार कराने और गांवों में मुनादी पिटवाकर इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने शासन के निर्देशानुसार जिले में इस अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश पशुपालन विभाग को दिए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें