राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट में 2 अक्टूबर को होगा दुग्‍ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का शुभारंभ

12 सितम्बर 2025, बालाघाट: बालाघाट में 2 अक्टूबर को होगा दुग्‍ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का शुभारंभ – मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में दुग्‍ध उत्‍पादन को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा पशु नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति पशु पालकों को जागरूक करने दुग्‍ध समृद्धि सम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ 02 अक्टूबर को किया जाएगा।     

Advertisement1
Advertisement

उप संचालक पशु चिकित्‍सा सेवा डॉ. एनडी पुरी ने बताया कि दुग्‍ध समृद्धि सम्पर्क अभियान तीन चरणों में संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रथम चरण में 10 या 10 से अधिक गाय एवं भैंस रखने वाले पशुपालकों से संपर्क किया जाएगा।

द्वितीय चरण में 05 या 05 से अधिक गाय एवं भैंस रखने वाले पशु पालक एवं तृतीय चरण में 05 से कम गाय एवं भैंस रखने वाले पशुपालकों से संपर्क किया जाएगा। पशु चिकित्सा विभाग के सहायक पशु चिकित्‍सा क्षेत्र अधिकारी द्वारा पशु पालक से गृह भेंट करने के साथ ही उनके पशुओं की सूची का सत्यापन किया जाएगा। यह कार्य भारत पशुधन एप्प के माध्‍यम से किया जाएगा।

इस अभियान के लिए बालाघाट जिले से 04 मास्टर ट्रेनर राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्‍थान भोपाल में 15 एवं 16 सितंबर को प्रशिक्षण प्राप्‍त करेंगे। यह मास्टर ट्रेनर 18 से 23 सितम्‍बर तक जिले में विकासखंड स्तर पर पशु चिकित्सा, सहायक पशु चिकित्‍सा क्षेत्र अधिकारी तथा मैत्री को प्रशिक्षण देंगे। इस अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ 02 अक्टूबर को किया जाएगा और इसकी जानकारी ग्राम सभा में ग्रामीणों को दी जाएगी। प्रथम चरण का अभियान 03 से 09 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement