Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि में आमदनी बढ़ाना कृषकों की प्राथमिकता हो: डॉ. शर्मा

27 जनवरी 2025, सिवनी: कृषि में आमदनी बढ़ाना कृषकों की प्राथमिकता हो: डॉ. शर्मा – कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में वैज्ञानिक परामर्शदात्री बैठक का आयोजन दर्पण सभागार में आयोजित किया गया, इस दौरान जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. दिनकर शर्मा की मुख्य आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ ही केंद्र में संचालित विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र में वर्ष 2023-24 में किए गए कार्यों का डॉ. बघेल द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति की गई।

डॉ. शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसानों तक नये-नये नवाचार वैज्ञानिकों के माध्यम से सहज एवं सही तकनीक का प्रचार प्रसार आवश्यक है। इसके साथ ही कृषि में यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण एवं नैनो उर्वरक के सही उपयोग व कृषकों तक तकनीकी जागरूकता पहुंचाना नितांत आवश्यक है। माटी में सूक्ष्म जीवों की संख्या में बढ़ोत्तरी हेतु विशेष ध्यान देना होगा ताकि उत्पादन के साथ आमदानी बढ़े।

बैठक में उपसंचालक कृषि श्री मौरिश नाथ ने नैनो उर्वरकों के विषय में प्रशिक्षण व जागरूकता, हैप्पीसीडर, मल्चर, सुपरसीडर का उपयोग, फसल विविधीकरण के अंतर्गत कुसुम व सूरजमुखी की खेती में बढ़ावा देने की बात कही।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम का सफल संचालन उद्यानिकी विशेषज्ञ डॉ. निखिल सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. के. के. देशमुख मृदा वैज्ञानिक द्वारा किया गया। बैठक में प्रगतिशील कृषक श्री अयोध्या प्रसाद भोयर ग्राम कांचना, श्री शिवराम सनोडिय़ा ग्राम सिमरिया, श्री रघुवीर सनोडिय़ा ग्राम मरझोर का शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ से मुख्य अतिथि डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com