Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट में एफएमडी टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारम्भ

04 जनवरी 2025, बालाघाट: बालाघाट में एफएमडी टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारम्भ – कलेक्टर श्री मृणाल मीना के आदेशानुसार जिला पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिले के गोवंश एवं भैंस वंशी पशुओं में एफएमडी रोग के बचाव के लिए जिला स्तरीय वृहद टीकाकरण अभियान का शुभारंभ नए साल के पहले दिन  किया गया।

1 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित इस 45 दिवसीय अभियान के सुचारू  क्रियान्वयन  के लिए  विकासखंड में ग्रामवार टीकाकरण की कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा गया है। जिसके अंतर्गत पशुपालन विभाग के मैदानी दल,  गौ सेवकों एवं अन्य टीकाकरणकर्ताओं द्वारा पशुपालकों के घर पहुंच कर  4 माह से अधिक आयु के मवेशियों का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही पशु आधार टैग के माध्यम से  टीकाकरण की जानकारी ऑनलाइन भारत पशुधन पोर्टल में दर्ज की जाएगी। वहीं अभियान की प्रतिदिन निगरानी जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर में पदस्थ पशु चिकित्सकों द्वारा की जाएगी ।

विषाणु जनित रोग है खुरपका व मुंहपका रोग-  पशुपालन एवं डेयरी विभाग उपसंचालक डॉ.पी के अतुलकर ने बताया कि एफएमडी (खुरपका एवं मुंहपका) मवेशियों में होने वाला विषाणु जनित रोग है। इस रोग से ग्रसित मवेशियों की दुग्ध उत्पादन क्षमता में अत्यधिक कमी आती है और पशुपालक को भारी आर्थिक हानि होती है I जिसके तहत डॉ. अतुलकर ने जिले के समस्त पशुपालकों से अपने  पशुओं  के टीकाकरण कराने की अपील की गई है। जिससे कि जिले के पशुधन को स्वस्थ एवं अधिक से अधिक उत्पादक बनाया जा सके ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैहर के करवाही में 240 गौवंश व 170 भैस वंश का हुआ टीकाकरण-  एफएमडी टीकाकरण अंतर्गत बुधवार को बैहर विकासखंड के ग्राम में मुंह पका खुर पका रोग के बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ उपसंचालक डॉ.अतुलकर की उपस्थिति में किया गया। जिसमें 240 गोवंश पशुओं एवं 170 भेसवंशी पशुओं में टीका लगाया गया। इस दौरान डॉ. उमेश निरापूरे, डॉ. विजय मनेश्वर, श्री शोभाराम युवनाती एवं सरपंच श्रीमती सरस्वती मरकाम उपस्थित थे ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com