Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर में ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान जारी

क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा ग्राम स्तर पर कृषकों को फसल बीमा पॉलिसी का किया जा रहा वितरण

21 फरवरी 2023,  जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर में ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान जारी – आजादी के अमृत महोत्सव-भारत 75 के तहत् प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ मौसम 2022 की भांति ही मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान 15 फरवरी से प्रारंभ किया गया है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान अंतर्गत् मौसमी रबी 2022-23 में ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषकों को क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा फसल बीमा पॉलिसी का वितरण किया जाना है।

इस हेतु कृषि विभाग द्वारा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  और समिति प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों को उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मौसम रबी 2022-23 में बीमित किसानों को बीमा पत्रक वितरण करने हेतु योजना से जुड़े सभी मैदानी स्टेकहोल्डर्स क्रियान्वयक बीमा कंपनी से समन्वय कर मेरी पॉलसी मेरे हाथ अभियान के ग्राम पंचायत स्तर पर सफल संचालन के साथ-साथ क्रियान्वयन मानक संचालन प्रक्रिया अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में धान के बदले रागी की खेती के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें