Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

सदस्यों द्वारा जर्सी पशु प्रजनन प्रक्षेत्र भोपाल का भ्रमण

22 अप्रैल 2025, भोपाल: सदस्यों द्वारा जर्सी पशु प्रजनन प्रक्षेत्र भोपाल का भ्रमण – विभागीय योजनाओं के माध्यम से पशुपालकों को उन्नत नस्ल के सांड उपलब्ध कराएं, जिससे गो वंश का नस्ल सुधार हो और दुग्ध का उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाई जा सके। मध्यप्रदेश विधानसभा की कृषि विकास समिति द्वारा  पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय जर्सी पशु प्रजनन क्षेत्र भदभदा, भोपाल, के भ्रमण के दौरान विभागीय अधिकारियों को ये निर्देश दिए गए।

समिति में अध्यक्ष  दिलीप सिंह परिहार एवं सदस्य  उमाकांत शर्मा,  नरेंद्र प्रजापति एवं  श्रीकांत चतुर्वेदी शामिल थे। भ्रमण के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा विगत 3 वर्षों में प्रक्षेत्र की संचालन प्रक्रिया, प्रक्षेप पर संधारित नस्लों, प्रक्षेत्र के आय व्यय, बाउंड्री वॉल के निर्माण, असिंचित भूमि को सिंचित करने, कॉन्फ्रेंस हॉल की व्यवस्था, गोवंश की जेनेटिक ब्रीडिंग वैल्यू टेस्टिंग, प्रक्षेत्र का सीमांकन तथा पशुपालकों को डेयरी प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण आदि विषयों पर चर्चा की गई। समिति द्वारा प्रक्षेत्र पर साहिवाल के अलावा निमाड़ी एवं मालवीय नस्ल के गोवंशों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए नीति बनाने हेतु भी कहा गया। समिति द्वारा प्रक्षेत्र के कार्यों की सराहना की गई।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com