राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर में ‘मेगा एग्रीकल्चर कैम्प’, किसानों-ग्रामीण उद्यमियों को ₹55 करोड़ से अधिक के ऋण वितरित  

19 अगस्त 2026, जबलपुर: जबलपुर में ‘मेगा एग्रीकल्चर कैम्प’, किसानों-ग्रामीण उद्यमियों को ₹55 करोड़ से अधिक के ऋण वितरित – मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में अग्रणी बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सोमवार को आयोजित किये गये “मेगा एग्रीकल्चर कैम्प” में किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों को कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत 55 करोड़ रूपये से अधिक के ऋण वितरित किये गये।

महाकोशल चेम्बर ऑफ कामर्स के सभागृह में आयोजित किये गये इस कैम्प में किसानों एवं ग्रमीण उद्यमियों को किसान क्रेडिट कार्ड, स्व-सहायता समूह ऋण, मत्स्यपालन, पशुपालन, कृषि यंत्रीकरण, पीएमएफएमई, ग्रामीण उद्योग तथा सौर ऊर्जा प्लांट जैसी  कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों से जुडी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

मेगा एग्रीकल्चर कैम्प के मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक डॉ हिमांशु गुप्ता थे। उन्होंने उपस्थित किसानों, स्वयं सहायता समूह की सदस्यों एवं ग्रामीण उद्यमियों से स्वरोजगार परक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की तथा बैंक द्वारा प्रदत ऋण का उपयोग व्यवसाय पूरक गतिविधि में ही करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख अविनाश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जबलपुर जिले के किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों को आसान और समयबद्ध ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम को सुश्री देवीना मेहरोत्रा जिला विकास प्रबंधक सुश्री देवीना मेहरोत्रा एवं एनआरएलएम की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंजुला झा ने भी संबोधित किया। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, एसआरएलएम अन्य विभागों तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture