राज्य कृषि समाचार (State News)

 सोयाबीन फसल नुकसान के संबंध में कृषि अधिकारियों की हुई बैठक

02 अक्टूबर 2024, सीहोर: सोयाबीन फसल नुकसान के संबंध में कृषि अधिकारियों की हुई बैठक – कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने जिले में वर्षा के कारण सोयाबीन की फसल को हुए नुकसान के संबंध  में कृषि अधिकारियों की बैठक आयोजित की। बैठक में कृषि विभाग के संचालक श्री केके पांडे तथा फसल बीमा कंपनी एआईसी के प्रतिनिधि श्री बीएल वर्मा सहित कृषि विभाग के अन्य कृषि अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement1
Advertisement

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए‍ कि वर्षा के कारण जिन स्थानों पर किसानों की सोयाबीन की फसलें खराब हुई हैं, उन खेतों का कृषि अधिकारी तथा फसल बीमा कंपनी के कर्मचारी सर्वे करें तथा फसल नुकसान का आंकलन कर किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह कार्य पूरी गंभीरता से किया जाए। इसके साथ उन्होंने कि किसानों से भी फसल बीमा कंपनी के  मोबाइल नंबरों और मोबाइल एप पर फसल नुकसानी की जानकारी दर्ज कराने के लिए कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि फसल बीमा की शिकायत के लिए फसल बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के टोल फ्री नंबर और मोबाइल एप की जानकारी का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए।

टोल फ्री नम्बर 14447 तथा मोबाइल एप से  करें शिकायत-   प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत जिले के बीमित कृषक वर्षा  एवं  बाढ़ से प्रभावित फसलों के सर्वे के लिए टोल फ्री नम्बर 14447 तथा  मोबाइल  एप से शिकायत कर सकते हैं। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत जिले के वे किसान जिनका बीम है, वे वर्षा एंव बाढ़ से प्रभावित फसलों के सर्वे के लिए शिकायत अधिकृत टोल फ्री नम्बर 14447 के माध्यम से सीधे बीमा कम्पनी को शिकायत करके प्रभावित फसलो का सर्वे करने की सूचना दे सकते है। टोल फ्री नम्बर की अधिक व्यस्ता के करण जिन किसानो की शिकयत दर्ज नही हो रही हो वह किसान मोबाईल से प्रभावित खेत के व्यक्तिगत फोटो, विडियों अपलोड कर शिकायत दर्ज करा कर फसलो में हुई क्षति से फसल बीमा के लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।

कृषि विभाग के उप संचालक ने जानकारी दी कि प्ले स्टोर से मोबाइल पर Crop Insurance  ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद Continue Without Login में क्लिक करें। इसके बाद क्रॉप लॉस में जाकर शिकायतकर्ता द्वारा बेसिक जानकारी देकर कंप्लेंट दर्ज कर सकते हैं। किसान भाई अधिक जानकारी के लिए अधिकृत एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी के जिला स्तरीय प्रतिनिधि के मोबाइल  नम्बर 8827530270 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement