राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में कृषि और इससे जुड़े विभागों की बैठक सम्पन्न

02 जुलाई 2025, इंदौर: इंदौर में कृषि और इससे जुड़े विभागों की बैठक सम्पन्न – इंदौर जिले में खरीफ मौसम के दौरान बोवनी का कार्य तेजी से जारी है। किसानों को समय पर खाद, बीज सहित अन्य कृषि साधन उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज यहां कृषि और इससे जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर कृषि कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री सी.एल. केवड़ा, कृषि तकनीकी प्रबंध संस्थान की परियोजना संचालक श्रीमती सर्ली थामस सहित उद्यान, मण्डी बोर्ड, पशुपालन आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि इंदौर जिले में 2 लाख 52 हजार हेक्टेयर में बोवनी का लक्ष्य था, जिसमें से 2 लाख 27 हजार हेक्टेयर में बोनी हो चुकी है, जो कुल बोवनी का लगभग 90 प्रतिशत है। इसमें सर्वाधिक प्रतिशत सोयाबीन का है। सोयाबीन की बोवनी 2 लाख 14 हजार हेक्टेयर में होनी थी, जिसमें से 2 लाख 10 हजार हेक्टेयर में हो चुकी है। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने लक्ष्मीबाई नगर कृषि मंडी को आदर्श मंडी बनाने के लिये प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि किसानों को उन्नत किस्म के बीज मिले और मानक स्तर का खाद मिले, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जिले में अमानक खाद की बिक्री नहीं हो इसका ध्यान रखा जाये। पशुपालकों को उन्नत किस्म के पशु उपलब्ध कराये जाये, ताकि दूध उत्पादन में बढ़ोत्तरी हो सके। साथ ही मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये मत्स्य पालकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाये। बैठक में अधिकारियों ने अपने विचार रखे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement