Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को बासमती धान का उचित मूल्य दिलाने हेतु मण्डीदीप में बैठक, कलेक्टर ने राइस मिलर्स को दिए दिशा-निर्देश

10 नवंबर 2025, भोपाल: किसानों को बासमती धान का उचित मूल्य दिलाने हेतु मण्डीदीप में बैठक, कलेक्टर ने राइस मिलर्स को दिए दिशा-निर्देश – मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में किसानों को धान उपज का उचित मूल्य मिल सके, इसके लिए मंडीदीप में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में धान मिलर्स, उद्योगपति, मंडीदीप फैक्ट्री एसोसिएशन के सदस्यों और अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।

जिसके प्रारंभ में कलेक्टर विश्वकर्मा ने राइस मिलर्स से कहा कि जिले की बासमती धान देश-विदेश में निर्यात होती है, इसे और आगे बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसानों से उचित मूल्य पर धान खरीदी जाए तथा उन्हें समय पर भुगतान हो तथा धान मिलिंग का कार्य भी समय पर पूर्ण कराएं।

कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा राइस मिलर्स से उनकी समस्याएं पूछे जाने पर उन्होंने वेयरहाउस से रोड कनेक्टिविटी ठीक नहीं होने, विद्युत समस्या आदि के बारे में बताया। साथ ही डम्पिंग जोन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के बारे में भी बताया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में कलेक्टर विश्वकर्मा को जिले को कुपोषण मुक्त बनाने में मण्डीदीप इंडस्ट्रीज के एसोसिएशन की ओर से सहयोग हेतु एमओयू सौंपा गया। बैठक में जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी  कार्तोलर, जीएम डीआईसी, ऑल इंडिया एक्सपोर्ट एसोसिएशन राइस मिल के जॉइंट सेक्रेटरी बेहलोतिया तथा एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विकास मुन्द्रा सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture